लाभार्थी जनसंपर्क अभियान: प्रधानमंत्री मोदी का काम दिखाई दे रहा है- कृष्ण गोपाल रिपोर्ट: टी. वी. कुमार। समस्तीपुर: कल्याणपुर विधानसभा के चकम...
लाभार्थी जनसंपर्क अभियान: प्रधानमंत्री मोदी का काम दिखाई दे रहा है- कृष्ण गोपाल
रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।
समस्तीपुर: कल्याणपुर विधानसभा के चकमेहसी मंडल में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में लाभार्थी महा-जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लाभार्थी महा-जनसंपर्क अभियान के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने लाभार्थियों से संपर्क किया और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, हर घर बिजली, पानी, आयुष्मान कार्ड, गैस की समुचित व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदन योजना के जरिए आर्थिक मदद, धारा 370 समाप्त करना, तीन तलाक पर नया कानून, महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नई संसद भवन का निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद पर कठोर प्रहार जैसे अनेक ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए गए। यही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया।
मौके पर ओमप्रकाश कुशवाहा लोगों को मोदी जी का प्रणाम घर-घर तक पहुंचा लोगों से अनुरोध किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट एनडीए गठबंधन को देने का काम करें और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनावें। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, मनीष कुमार शर्मा, मणि भूषण कुमार, शक्ति केन्द्र प्रमुख विमलेश कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक कुमार, कपिलेश्वर कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा, जनकधारी पंडित, अनुप्रिया देवी, अनीता देवी आदि सक्रिय रहे।
कोई टिप्पणी नहीं