अपने ही मां ने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, कुएं से बरामद किए गए शव • मालीनगर में नशेड़ी पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफना...
अपने ही मां ने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, कुएं से बरामद किए गए शव
• मालीनगर में नशेड़ी पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, रात में मासूम बच्चों को लेती गई और कुएं में फेंका
• नींद टूटने पर पति ने बच्चों की शुरू की तलाश, पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बच्चों को कुएं में फेंके जाने की बात कबूली
![]() |
इनसेट: आरोपित मां और बरामद किए गए बच्चों के शव |
कल्याणपुर/समस्तीपुर: जिला अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र में नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को पानी भरे कुएं में फेंककर मार डाला। उसकी निशानदेही पर रविवार को कुएं से तीनों के शव निकाले गए। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुई। जहां कि मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी चंदन कुमार टोटो चलाता है। शनिवार रात भोजन के बाद वह और उसकी पत्नी सीमा देवी अपने पुत्र तरुण कुमार (6 वर्ष), पुत्री तान्या कुमारी (4 वर्ष), सबसे छोटा पुत्र तनिश कुमार (2) वर्ष) के साथ सोए। रात करीब 1.45 बजे बच्चों के बिछावन पर नहीं रहने की सूचना पत्नी ने पति को दी। पिता ने बच्चों की खोजबीन की। पता नहीं चलने पर सूचना सुबह पुलिस को दी।
कोई टिप्पणी नहीं