लोकसभा चुनाव 2024: सांसद बनने के बाद जनता के हर सुख दुःख में भागीदार बनूंगी : शाम्भवी रिपोर्ट: टी. वी. कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्या...
लोकसभा चुनाव 2024: सांसद बनने के बाद जनता के हर सुख दुःख में भागीदार बनूंगी : शाम्भवी
रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर स्तिथ निजी विवाह भवन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जद यू अध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर एवं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जय किसुन साह ने किया। सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी ने कहा कि आपकी बेटी, आपकी बहु बनकर चुनाव मैदान में हूँ, आपके आशीर्वाद से जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों को शत प्रतिशत अपने संसदीय क्षेत्र में पूरा करूंगी। मैं अपना घर और संसदीय कार्यालय भी पहले ही ले चुकी हूँ, जनता जनार्दन के सेवा में 24 घन्टे हर सुख और दुःख में रहूंगी।
वहीं पूर्व सांसद व कल्याणपुर की पूर्व विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि शाम्भबी सबसे कम उम्र की सांसद बनेगी और जनता के उम्मीद पर शत प्रतिशत खड़ी रहेगी। भाजपा नेता लोकसभा संयोजक प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि इस बार बिहार में 40 की 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, और दो तिहाई बहुमत से केंद्र में सरकार बनेगी। जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। भाजपा जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडे ने बताया कि शाम्भवी की जीत समस्तीपुर जिलावासियों की जीत होगी।
वहीं सभा को सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओं में लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार हीरा सिंह, हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, पूर्व विद्यायक मंजू राम, कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार सुंदेश्वर राम, मंडल अध्यक्ष रणधीर कुशवाहा, रणजीत शर्मा, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, कृष्ण देव राम, इंद्रमणि सिंह गुड्डू, राजन सिंह, अरुण सहनी, लाल बाबु सहनी, भूषण सहनी, राम कृष्ण महतो, सुशील मालाकार, जद यू नेता तकी अख्तर, केशरी मेहता इत्यादि रहे।




.gif)

कोई टिप्पणी नहीं