शोक श्रद्धांजलि: सुशील कुमार मोदी के निधन पर राजद नेता रामनारायण मंडल ने जताया शोक रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद। समस्तीपुर: हसनपुर विधानसभा के वर...
शोक श्रद्धांजलि: सुशील कुमार मोदी के निधन पर राजद नेता रामनारायण मंडल ने जताया शोक
समस्तीपुर: हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व 1974 के जेपी आन्दोलन के संघर्षशील जुझारू एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन से राजद परिवार व्यथित एवं मर्माहत हैं, ऊपर वाले उनके आत्मा को शान्ति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बिहार के प्रखर राजनेता सुशील कुमार मोदी जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
बच्ची मंडल ने दिवंगत सुशील कुमार मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी का बिहार राजनीति में अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के प्रखर राजनेता सुशील कुमार मोदी समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण हेतु संघर्ष करते रहे और जीवन पर्यन्त अपने विचार धारा के प्रति वफादार रहें वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ - साथ रचनात्मक विरोधी दल की भूमिका में रहे जो अन्य राजनैतिक दल सदैव याद रखेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं