Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

श्रद्धांजलि: शुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीति के एक यूग का अंत: डॉ शंभू

श्रद्धांजलि: शुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीति के एक यूग का अंत: डॉ शंभू रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद। समस्तीपुर: विभुतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सा...

श्रद्धांजलि: शुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीति के एक यूग का अंत: डॉ शंभू

रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद।
समस्तीपुर: विभुतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साख मोहन में एक शोक सभा आयोजित कर बिहार भाजपा के कद्दावर नेता शुशील कुमार मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर सवर्ण मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद शुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए संकटमोचन बने रहे और सत्ता तक पहुंच कर ही दम लिया। समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण हेतु प्रयास करते रहे और जीवन पर्यन्त पार्टी के प्रति वफादार रहें वे कुशल नेतृत्व कर्ता के साथ रचनात्मक विरोधी की भूमिका में रहे।

उनके निधन से  बिहार और देश की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में महंत राम भजन दास, शशिकांत कुमार, शिव दानी सिंह, रामकृष्ण सिंह, बम-बम सिंह, नरेश सिंह, महंत निरंजन दास, हीरा कुमारी, गुंजन कुमारी इत्यादि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



कोई टिप्पणी नहीं

 
close