केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। कल्याणपुर/समस्तीपुर: क्षेत्र के भ...
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
कल्याणपुर/समस्तीपुर: क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार को कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के समीप उनके काफिले को रोककर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री दरभंगा से डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उन्हें मिथिला के रीति रिवाज के अनुरूप पाग, चादर एवं माला देकर स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा, राजन सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुनील कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिजीत शर्मा, अरुण सहनी, विजय शंकर ठाकुर, अंकित कुमार त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, मधुमाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर, संगम कुमार, विजय कुमार यादव, प्रवीण कुमार कन्हैया, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं