मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की उल्लेखनीय उपलब्धि रिपोर्टः ठाकुर वरुण कुमार। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत 17 अंगीभूत महाविद्यालय, 17 सम्ब...
मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की उल्लेखनीय उपलब्धि
रिपोर्टः ठाकुर वरुण कुमार।
मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत 17 अंगीभूत महाविद्यालय, 17 सम्बद्ध महाविद्यालय, 5 बी.एड. महाविद्यालय तथा 1 विधि महाविद्यालय ने ए.आई.एस.एच.ई. (AISHE) के ऑनलाइन पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024–25 का आँकड़ा सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ए.आई.एस.एच.ई. नोडल अधिकारी डॉ. सुरज कोनार ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं ए.आई.एस.एच.ई. नोडल अधिकारियों को बधाई दी। निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार सरकार प्रो. (डॉ.) एन. के. अग्रवाल ने यह भी अवगत कराया कि बिहार की सभी विश्वविद्यालयों में सर्वप्रथम मुंगेर विश्वविद्यालय ने शत-प्रतिशत डेटा अपलोड की उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, कुलसचिव डॉ. घनश्याम रॉय तथा निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार सरकार प्रो. (डॉ.) एन. के. अग्रवाल के सतत् मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से ही संभव हो पाई है।
कुलपति ने यह भी घोषणा की है कि ए.आई.एस.एच.ई. पोर्टल पर सर्वप्रथम डेटा अपलोड करने वाले तीन महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा:
1. बी. एन. एम. कॉलेज, बरहिया।
2. एस. जी. के. कॉलेज, महेशखुंट।
3. आर. डी. कॉलेज, शेखपुरा।
कोई टिप्पणी नहीं