Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: नरेंद्र मोदी देश के पहले नेता है जिन्होंने अपने 95 प्रतिशत संकल्प को पूरा किया- सम्राट चौधरी

लोकसभा चुनाव 2024: नरेंद्र मोदी देश के पहले नेता है जिन्होंने अपने 95 प्रतिशत संकल्प को पूरा किया- सम्राट चौधरी रिपोर्ट: टी. वी. कुमार। समस...

लोकसभा चुनाव 2024: नरेंद्र मोदी देश के पहले नेता है जिन्होंने अपने 95 प्रतिशत संकल्प को पूरा किया- सम्राट चौधरी

रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।


समस्तीपुर: लोकसभा से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड की मैदान में नामांकन सभा सह आशीर्वाद सभा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा ने किया।


सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है और शाम्भबी है तो सम्भव है। विशाल जनसभा से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 25 प्रतिशत गरीबी खत्म करने का काम किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 81 करोड़ जनता को आज निःशुल्क अनाज उपलब्ध हो रहा है और यह 2029 तक जारी रहेगी यह मोदी की गारंटी है। सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 संकल्प में 23 संकल्प को पूरा कर भारत के पहले नेता बने जिन्होंने अपने 95 प्रतिशत वादा को पूरा करने का काम किया। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के माध्यम से  किसानों को सशक्तिकरण करने का कार्य किया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार में विकास की गंगा बह रही है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागीरथी प्रयास का प्रतिफल है। लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि शाम्भवी देश की सबसे कम उम्र की सांसद बन समस्तीपुर का नाम ऊंचा करेगी। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विकास के सपनों को शाम्भबी पूरा करेगी। 
सभा को सम्बोधित करने वालो में मंत्री विजय चौधरी, मंत्री मदन सहनी, पूर्व मंत्री सईद शहनवाज हुसैन, राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, विधायक संजीव चौरसिया, वीरेंद्र पासवान, राजेश सिंह, अशोक कुमार मुन्ना, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी, प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल पांडेय, अमित सिंह, बीरेंद्र यादव, अनिल साह इत्यादि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close