Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

पदोन्नति: डॉ. घनश्याम राय यू.आर. कॉलेज रोसड़ा के प्राचार्य बनाए गए

पदोन्नति: डॉ. घनश्याम राय यू.आर. कॉलेज रोसड़ा के प्राचार्य बनाए गए रिपोर्ट: एस. भारती। दरभंगा/समस्तीपुर: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के...

पदोन्नति: डॉ. घनश्याम राय यू.आर. कॉलेज रोसड़ा के प्राचार्य बनाए गए

रिपोर्ट: एस. भारती।
दरभंगा/समस्तीपुर: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्थानांतरण कमिटी की अनुशंसा के आलोक में डॉ. घनश्याम राय एसोसिएट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पोलिटिकल साइंस का स्थानांतरण यू.आर. कॉलेज रोसड़ा में कर दिया है। कुलपति ने डॉ. राय को यू.आर. कॉलेज रोसड़ा का प्रोफेसर इंचार्ज बनाने की भी कृपा की है। 
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय कुमार पंडित ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जिसमें यू.आर. कॉलेज रोसड़ा के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार प्रभंजन को तत्काल डॉ. घनश्याम राय को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. राय पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलसचिव पद से विरमित होकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में कुछ दिन पहले योगदान लिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close