Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: हमारी सरकार बनी तो खाद्य सुरक्षा क़ानून में ग़रीबों को 5 किलो के बजाय 10 किलो अनाज: खड़गे

लोकसभा चुनाव 2024: हमारी सरकार बनी तो खाद्य सुरक्षा क़ानून में ग़रीबों को 5 किलो के बजाय 10 किलो अनाज: खड़गे रिपोर्ट: टी. वी. कुमार। नई दिल...

लोकसभा चुनाव 2024: हमारी सरकार बनी तो खाद्य सुरक्षा क़ानून में ग़रीबों को 5 किलो के बजाय 10 किलो अनाज: खड़गे

रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2013 में क़रीब दो तिहाई भारतीयों को राशन की गारंटी देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा क़ानून लेकर आई थी। 2024 का हमारा न्याय पत्र खाद्य सुरक्षा सुधारों को और आगे ले जाने की गारंटी देता है।


हम वादा करते हैं —

▪️ हम राशन प्रणाली का विस्तार करेंगे, दाल और कुकिंग ऑयल को भी इसमें शामिल करेंगे‌।

▪️ जनसंख्या बढ़ने पर राशन के लिए पात्रता को नियमित रूप से अपडेट करेंगे।

▪️ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 के आधार पर पी.डी.एस., आई.सी.डी.एस. और मध्याह्न भोजन योजना को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की जाएगी।

▪️ कांग्रेस इंदिरा कैंटीन खोलने के लिए राज्य सरकारों के साथ सहयोग करेगी जो रियायती भोजन की पेशकश करेगी जैसा कि कर्नाटक और राजस्थान में किया गया है।

▪️ कक्षा 8 से कक्षा 12 तक मध्याह्न भोजन की गारंटी।

डॉ मनमोहन सिंह व श्रीमती सोनिया गाँधी द्वारा पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा क़ानून, 2013 ने 10 वर्षों के लिए भुखमरी और ग़रीबी के ख़िलाफ़ सुरक्षा जाल प्रदान किया है। नया पी.डी.एस. इस पहल को एक कदम आगे ले जाएगा। इससे बेहतर पोषण मिलेगा, मंहगाई से राहत मिलेगी और श्रमिकों एवं स्कूली बच्चों को विशेष रूप से लाभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close