Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

बिग ब्रेकिंग/दु:खद्: नहीं रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली में ली अंतिम सांस

बिग ब्रेकिंग/दु:खद्: नहीं रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली में ली अंतिम सांस रिपोर्ट: टी. वी. कुमार। पटना/नई दिल्ली: बिहार...

बिग ब्रेकिंग/दु:खद्: नहीं रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली में ली अंतिम सांस

रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।

पटना/नई दिल्ली: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 13 मई 2024 सोमवार शाम को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर दी।

श्री मोदी ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। लिखा था, 'पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है।'
सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे विशेष विमान से पटना लाया लाएगा। शव को राजेंद्र नगर में निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल ही पटना के गुलाबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close