सरारंजन प्रखंड के आर्डिनेटर पर वार्ड सदस्य ने लगाया अवैध वसूली का आरोप रिपोर्टः एस. भारती। समस्तीपुरः जिले के सरायरंजन प्रखण्ड के मेयारी पंच...
सरारंजन प्रखंड के आर्डिनेटर पर वार्ड सदस्य ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
रिपोर्टः एस. भारती।
समस्तीपुरः जिले के सरायरंजन प्रखण्ड के मेयारी पंचायत के रामचन्द्रपुर ग्राम, वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड कौर्डिनेटर शशि कुमार सिंह एवं उनके अन्य सहयोगी के खिलाफ 11 दिसम्बर को शौचालय की राशि भुगतान कराने के नाम पर 2000 (दो हज़ार रुपए) अवैध रूप में मांग करने का आरोप लगाया है। चंदन कुमार पासवान ने कहा अवैध वसूली के विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रतापूर्ण व अमर्यादित भाषाओं का भी प्रयोग किया, साथ ही अपने कार्यालय से चुपचाप चले जाने की हिदायतें दी, एवं 14 अभ्यर्थियों का आवेदन भी अपने कार्यालय से गायब कर देने का आरोप लगाया। जिसकी सूचना व शिकायतें लिखित आवेदन पत्र के रूप से जिले के अनुमंडलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं सरायरंजन के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालयों को पीड़ित के द्वारा दिया गया। पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी आरोपियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं