Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद। समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर ...

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी

रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के हेमानपुर गावं मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मृतकों में दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों की पहचान तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह (42) और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह उर्फ गोलू (24) के रूप में की गई है। दोनों को सीने और सिर में दो-दो गोली लगी है। वहीं जख्मी सौरभ कुमार (24) के जबरा में गोली लगी है। गौरव और सौरभ सहोदर भाई हैं। वहीं नवीन सिंह रिश्ते में दोनों का दादा लगते थे। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतकों के शव रात में ही पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में ही कैंप कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष में डेढ़ दशक से भूमि विवाद चल रहा है। बताया गया है कि शनिवार को दिन में उसी विवाद को लेकर बहस हुई थी। गौरव के भगीना की कल छठी थी। जिसके कारण उसका परिवार चुप रह गया। रात 11.30 बजे छठी का भोज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष में फिर गाली गलौज के बाद हाथापाई होने लगी। दोनों पक्ष के घर एक दूसरे से सौ मीटर की दूरी पर है। दोनों अपने अपने घर से निकल बीच मे स्थित डीहवर स्थान पर एक दूसरे पर हमला किया। हाथापाई के बाद लाठी व लकड़ी से एक दूसरे पर प्रहार के बाद गोली चलानी शुरू कर दी। दोनों पक्ष ने आधा दर्जन से अधिक गोली चलाई। जिससे रात में गांव गोलियों की आवाज से रह रह कर गूंजता रहा। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 15 साल पहले भी दोनों पक्ष में जमीन विवाद को ही लेकर गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से भी हमला किया था। जिसमे चाकू लगने से विनय सिंह और दिलीप सिंह की मौत हो गयी थी। इस बार जमीन के सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों पक्ष में एक बार फिर तनाव गहरा हुआ था, जिसका परिणाम बीती रात गोलीबारी के रूप में सामने आया। 

कोई टिप्पणी नहीं

 
close