Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

वैष्णो देवी जाने के क्रम में एक की मौत परिजनों में कोहराम

वैष्णो देवी जाने के क्रम में एक की मौत परिजनों में कोहराम  रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ज...

वैष्णो देवी जाने के क्रम में एक की मौत परिजनों में कोहराम 

रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर गांव के अस्थाई निवासी वर्तमान में झहुरी गांव के स्थाई निवासी चंद्रदीप राय वार्ड 13 की पौत्री मनोहर राय की पुत्री 15 वर्षीय तान्या कुमारी की मौत वैष्णो देवी जाने के क्रम में भू-स्खलन में हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के दादा ने बताया कि मेरी पोती मर गई ये सभी गाजियाबाद में रहते थे। वहां से वैष्णो देवी के लिए 24 अगस्त को चले थे। वहां भाड़े के मकान में पूरे परिवार के लोग रहकर मजदूरी करते थे। अन्य कुल 15 रिश्तेदार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे जिसमें से 10 रिश्तेदारी के लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन सबों के परिजन आने के इंतजार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इधर दादा दादी का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। गोपालपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि मेरे पंचायत की एक लड़की की मौत हो चुकी है। लेकिन पत्रकार द्वारा मोबाइल सेविंग के चलते मुखिया ने बताया कि मैं कुछ नहीं करूंगा बांकि आपको जहां जाना है जाइए। फिलहाल मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

कोई टिप्पणी नहीं

 
close