वैष्णो देवी भू-स्खलन में झहुरी निवासी एक की मौत, परिजनों में कोहराम रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षे...
वैष्णो देवी भू-स्खलन में झहुरी निवासी एक की मौत, परिजनों में कोहराम
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर गांव के अस्थाई निवासी वर्तमान में झहुरी गांव के स्थाई निवासी चंद्रदीप राय वार्ड 13 की पौत्री मनोहर राय की पुत्री 15 वर्षीय तान्या कुमारी की मौत वैष्णो देवी में भू-स्खलन में हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के दादा ने बताया कि मेरी पोती मर गई ये सभी गाजियाबाद में रहते थे। वहां से मनोहर राय और पत्नी के रिश्तेदारों के साथ वैष्णो देवी के लिए 24 अगस्त को चले थे, सभी रिश्तेदार लापता बताए जा रहे हैं। वे सभी गाजियाबाद में भाड़े के मकान में पूरे परिवार के लोग रहकर मजदूरी करते थे। अन्य रिश्तेदारी के लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन सभी के परिजन आने के इंतजार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वहीं इधर घटना की सूचना पर दादा दादी का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। गोपालपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि मेरे पंचायत की एक लड़की की मौत हो चुकी है। आवश्यक कार्रवाई सूचना के अनुसार की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं