"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" के तहत 300 मरीजों का इलाज रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। कल्याणपुर/समस्तीपुर: "स्वस्थ नारी सशक्त परिव...
"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" के तहत 300 मरीजों का इलाज
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
कल्याणपुर/समस्तीपुर: "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में शनिवार को एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिला से आए डॉक्टर ने इस कैंप में पहुंचे महिला, बच्चों सहित अन्य मरीजों का इलाज किया। इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद हैदर और प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। इसमें जिला से विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. हर्षवर्धन ने लगभग 300 मरीजों का इलाज किया। इस मौके पर डॉ. संजय चौधरी स्वास्थ्य मैनेजर राजीव भूषण मिश्रा, लेखापाल रवि सिंह, प्रतीक प्रकाश, अनिता कुमारी, अभिलाषा राज, स्मिता कुमारी, डौली कुमारी, नीरज देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं