Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

कल्याणपुर विधानसभा के मध्य मंडल में भाजपा का सेवा पखवारा मानने को लेकर बैठक

कल्याणपुर विधानसभा के मध्य मंडल में भाजपा का सेवा पखवारा मानने को लेकर बैठक रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: लोकसभा अंतर्गत कल्याणपुर ...

कल्याणपुर विधानसभा के मध्य मंडल में भाजपा का सेवा पखवारा मानने को लेकर बैठक

रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर: लोकसभा अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा के मध्य मंडल के धर्मपुर हाट के प्रांगण में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी एवं संचालन उमाशंकर ठाकुर ने किया। इस मौके पर मध्य मंडल के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमे मध्य मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुदेश कुशवाहा को नियुक्त किया गया जबकि किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रितलाल पासवान को मनोनीत किया गया। वहीं भाजपा मध्य मंडल अंतर्गत कई पंचायत अध्यक्ष की भी घोषणा की गई। जिसमें मधुरापुर टाँड़ा पंचायत अध्यक्ष संतोष सहनी, जितवरिया पंचायत अध्यक्ष अबोध साह, बेलसंडी पंचायत अध्यक्ष संतोष चौधरी, लदौड़ा पंचायत अध्यक्ष उमेश साह को मनोनीत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाई गई। मौके पर आज सेवा पखवाड़ा का आयोजन मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

जिसमें जिला पदाधिकारीयों के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी कुमारी मधुमाला, जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी अभय कुमार गुड्डू, जिला मंत्री संगम कुमार, विधानसभा संयोजक विजय शर्मा, जिला प्रवक्ता सह पश्चिमी मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री तेज नारायण राम, सदस्य अर्जुन पासवान, ओबीसी मोर्चा मंत्री दीपक, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित मंडल महामंत्री उमाशंकर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष जौली, मंडल उपाध्यक्ष विकाश, मंडल उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, मंडल मंत्री रवि शंकर, मंडल मंत्री मनोज कुशवाहा, मंडल कोषाध्यक्ष शिव शंकर, पंचायत अध्यक्ष अबोध साह महेश्वर साह, संतोष चौधरी, संतोष सहनी उमेश साह गणेशी पूर्वे, विनय रंजन, मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रितलाल पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदेश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close