Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

राजीव सिंह के भजनों ने शत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बांधा समां, भजनों व गजलों पर झूमे श्रद्धालु - श्रोता

रिपोर्ट- ए. एन. प्रसाद। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ गांव में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण- प्रति...

रिपोर्ट- ए. एन. प्रसाद।

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ गांव में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन प्रख्यात भजन व गजल गायक राजीव सिंह की मखमली आवाजों की प्रस्तुति के साथ हुआ। राजीव सिंह ने अपनी एक से बढ़कर एक भजन व गजलों की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा की उपस्थित भक्त श्रद्धालुओं को रात तक का एहसास नहीं हुआ। श्रोता मंत्रमुग्ध हो भक्ति भाव की धारा में गोते लगाते हुए झूम उठे। राजीव ने जब कोई ना हो अपना सियाराम जपा करना...,निर्बल होकर कोई जब तुम्हें पुकारा है...,तू है लाल लंगोटी वाला.... भव पार कर..., संसार के लोगों से आशा न किया करना,मीरा के जैसे लगन लगे तो जानूं..., कहां छुपे हो राम हमारे..., रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वहीं यह सृष्टि चला रहे हैं..., गांव मेरा मुझे याद आता रहा... आदि कि प्रस्तुति से महफिल लूट ली। लोगों ने राजीव के भजनों पर तालियां बजाकर उन्हें सराहा। इस दरम्यान नामचीन गजल व भजन गायक राजीव सिंह ने कहा कि मिथिला की संस्कृति और भाषा अद्भुत एवं मिठास वाली है। इस महोत्सव में आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने देखा है कलाकारों का विद्यापतिनगर के श्रोता काफी सम्मान करते हैं। ऐसे माहौल में दो चार अधिक गाना गाने का दिल करता है। पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि माहौल के अनुसार गायकी में काफी बदलाव आया है। पहले की तरह ही क्लासिकल संगीत को लोग अब सुनना पसंद करने लगे हैं। पुरानी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि इस महोत्सव से शांति, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देना है। तबला वादक मंजय कुमार ने राजीव के सुरों पर शानदार संगत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


मौके पर यज्ञमान अर्जुन प्रसाद सिंह, रामबिहारी सिंह पप्पू व बेबी देवी, नवीन सिंह व वंदना देवी, पदमाकर सिंह लाला  व सोनी सिंह, अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, विमल प्रसाद सिंह, रामाधार झा, सुदर्शन सिंह, अजय झा, राजेश रौशन कन्हैया, प्रवीण सिंह, विकास सिंह, रजनीश झा, कारू सिंह, परमहंस सिंह आदि उपस्थित रहे। बताते चलें कि ग्यारह दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। यज्ञ समिति की ओर से अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष रामाधार झा, सचिव शिवदानी सिंह झप्पू, राजा सिंह, अमरनाथ सिंह मुन्ना, चंदन कुमार भोला,अमरजीत सिंह आदि ने राजीव सिंह को पाग,चादर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close