लोकसभा चुनाव 2024: खगड़िया लोकसभा में हम पार्टी करेंगे एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा का बहिष्कार : सोनू अग्रवाल रिपोर्ट: एस. भारती। खगड़िया/सम...
लोकसभा चुनाव 2024: खगड़िया लोकसभा में हम पार्टी करेंगे एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा का बहिष्कार : सोनू अग्रवाल
खगड़िया/समस्तीपुर: लोकसभा में एक के बाद एक एनडीए घटक दल के नेता लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रत्याशी से नाराज़ चल रहे हैं। सोमवार को स्टेशन रोड स्थित हम पार्टी कार्यालय में हम पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव व प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ सोनू अग्रवाल द्वारा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कमेटी के प्रमुख साथियों एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें हम पार्टी के जिला कमेटी द्वारा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के द्वारा हम पार्टी के साथ खगड़िया में भेदभाव एवं सौतेलापन का व्यवहार किया जा रहा है। जिससे पार्टी के बूथ स्तर से लेकर जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।
प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के किसी कार्यक्रम एवं चुनाव प्रचार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग नहीं लेने का निर्णय लिया गया। जिसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री विधायक अनिल कुमार सिंह को सूचना दे दी गई है। एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने भेदभाव कर खगड़िया लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता कों दो धारा में बांटने का काम किया है एक अमीर और एक गरीब।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी ने हम सेक्युलर संगठन को खगड़िया में ध्वस्त करने की नीतियों पर काम किया है हम पार्टी के साथीयों के साथ साजिश किया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ के सोनू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया है,जिसे हम पार्टी के एक एक कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और एनडीए प्रत्याशी का लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से बहिष्कार किया करेंगे। राजेश वर्मा ने खगड़िया में कार्यकर्ताओं को दो धारा में बांटने का काम किया है इसमें एक पार्टी गरीब है एक पार्टी अमीर है। वहीं कहा गया कि हम पार्टी गरीबों दलितों शोषितो पिछड़ों की पार्टी है ऐसे सामंतवादी एनडीए प्रत्याशी का कोई गुजारा खगड़िया में नहीं होने वाला है। जिसका पूर्ण रूप से जिला कार्यसमिति बूथ से लेकर के जिला कमेटी के लोग मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के हर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।
प्रेस वार्ता बैठक में शामिल जिला उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, जिला महासचिव बिंदेश्वरी यादव, घनश्याम रजक, प्रधान महासचिव पंकज यादव, जिला संगठन सचिव कीर्तन मंडल, जिला सचिव पप्पू मुखिया, चुनचुन साह, जिला सचिव नेपाली दास, सदस्य मुन्ना कुमार पूर्व अध्यक्ष महीला प्रकोष्ठ कशिश कुमारी, पूर्व प्रदेश सचिव रिंकू देवी, संगठन सचिव नीति सदा, मिडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावन यादव, प्रखंड अध्यक्ष खगड़िया बच्चन सदा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर, युवा अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, प्रखंड अध्यक्ष बैलदोर अशोक राम, मानसी प्रखंड अध्यक्ष श्याम यादव, डॉ कमल कुमार , अरूण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं