Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: एनडीए गठबंधन प्रत्याशी को चहूँ ओर अपार जन समर्थन मिल रहा है : सुभाषचंद्र यादव

लोकसभा चुनाव 2024: एनडीए गठबंधन प्रत्याशी को चहूँ ओर अपार जन समर्थन मिल रहा है : सुभाषचंद्र यादव रिपोर्ट: एस. भारती। समस्तीपुर :  लोकसभा चुन...

लोकसभा चुनाव 2024: एनडीए गठबंधन प्रत्याशी को चहूँ ओर अपार जन समर्थन मिल रहा है : सुभाषचंद्र यादव

रिपोर्ट: एस. भारती।
समस्तीपुर :  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्तीपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के सभी प्रत्याशी को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। समस्तीपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बिहार राज्य समेत देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति में 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले हुए चार चरणों के मतदान में पूरे देश में मतदाता मालिक के द्वारा बढ़ चढ़ कर एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में देश समेत बिहार राज्य में चुनावी अभियान चल रहा है।
सुभाषचंद्र यादव ने कहा की देश समेत बिहार में चल रहे लोकसभा आम चुनाव में जनता द्वारा एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को समाज के सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने केंद्र व बिहार की एनडीए सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति को पूरे देश सहित बिहार राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने आमलोगों के द्वारा केंद्र व बिहार सरकार की विकसित भारत व विकसित बिहार अभियान के लिए एनडीए गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने एक विकसित भारत एवं विकसित बिहार  के निर्माण के लिए एनडीए गठबंधन की समाज के अंतिम पाएदान तक रहने वाले लोगों तक विकास व लाभुक योजनाओं को पहुंचाने की नीति को बहुत कारगर बताया।
साथ ही वर्तमान समय में जातीय बंधनों से ऊपर उठकर मोदी सरकार के विकास की बात करने वाली एनडीए गठबंधन की लोक कल्याणकारी नीति के बहुत दूरगामी परिणाम देखने को मिलने की भी बात कही। सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि सभी लोकसभा  क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे देश में हुए चहुंमुखी विकास को अच्छी तरह से समझ रहे हैं। इस चुनाव में आमलोगों को सभी  लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में जनता को अपने लोकसभा क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य तथा विकास होने का पूरा विश्वास है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close