Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

औरंगाबाद निवासी डाॅ0 मनीष कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा जद(यू0) का दामन

औरंगाबाद निवासी डाॅ0 मनीष कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा जद(यू0) का दामन नीतीश कुमार की कार्य-कुशलता और दूरदर्शिता का हर कोई कायल: उम...

औरंगाबाद निवासी डाॅ0 मनीष कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा जद(यू0) का दामन

नीतीश कुमार की कार्य-कुशलता और दूरदर्शिता का हर कोई कायल: उमेश सिंह कुशवाहा

रिपोर्टः रंजीत डे।

पटनाः सोमवार को प्रदेश कार्यालय में औरंगाबाद निवासी डाॅ0 मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार, विजय कुमार मंडल सहित कई अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की कार्य-कुशलता और दूरदर्शिता से प्रदेश में सर्वांगीण विकास का जो उच्च मानक स्थापित किया है, उससे हर कोई कायल है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से डाॅ0 अवधेश कुमार सिंह एवं विकास कुमार सिंह रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close