Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

हत्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद। समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करि...

हत्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद।

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव में गुरुवार 21 अगस्त को अंधाधुंध फायरिंग कर हुई विक्रम गिरी हत्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों को उजियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार नामजद आरोपितों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा गांव निवासी, पराशर मिश्रा के 35 वर्षिय पुत्र केशव मिश्रा, तथा चाँदचौर करिहारा चकनिजाम गांव निवासी, ननकी राय के 25 वर्षिय पुत्र प्रिंस राय के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी समस्तीपुर पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। ज्ञात हो कि, बाईक सवार तीन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने, विक्रम गिरी को उस समय गोलियों से भून दिया था। जिस समय वह अपने घर से सातनपुर चौक किसी काम से जा रहा था।

इस दौरान बदमाशों ने विक्रम गिरी के उपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी थी। जिसमें से 06 गोली विक्रम के शरीर में लगी थी। इस दौरान उजियारपुर पुलिस ने कुल आठ खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछ-ताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close