Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

अनुरक्षक को नगर निगम में यथावत रखने के तहत नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

अनुरक्षक को नगर निगम में यथावत रखने के तहत नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद। समस्तीपुर: बिहार राज्य अनुरक्षक...

अनुरक्षक को नगर निगम में यथावत रखने के तहत नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर: बिहार राज्य अनुरक्षक संघ, जिला कमिटी के आह्वान पर पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में यथावत रखने के तहत नगर निगम समस्तीपुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं संचालन विष्णुदेव महतो जिला सचिव ने किया सभा को, भाकपा माले जिला स्थाई कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार दास, मुकेश कुमार महतो, दिलीप कुमार, अजय पासवान, रवि कुमार, उमेश कुमार राय, अरुण कुमार राय, चंद्रदीप कुमार, देवेन्द्र कुमार झा, अंजय सिंह, उपेन्द्र पासवान, उमेश ठाकुर, मनीष कुमार आदि ने संबोधित किया जिसमे निम्न मांगे हैं -

1. पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखा जाए।

2. वार्ड पार्षदों के द्वारा चयनित अनुरक्षक के चाभी छीनने एवं ताला तोड़वा कर पानी टंकी को चलवाने पर रोक लगाई जाय एवं चयनित अनुरक्षक को चाभी दिलवाई जाए।

3. नगर निगम समस्तीपुर में पड़नेवाले अनुरक्षक का मानदेय भुगतान कराई जाए।

4. नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षको को नियमित किया जाए।

5. नगर निगम क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

6. नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक को व्यक्तिगत (स्वयं शक्स) के बैंक खाते में मानदेय भुगतान कराई जाए।

7. नगर निगम समस्तीपुर से मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना मे अनुरक्षक चयन का लेटर निकला उपलब् कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close