एनडीए का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ता एवं आम जनता का उमड़ा जन सैलाब रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जि...
एनडीए का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन
कार्यकर्ता एवं आम जनता का उमड़ा जन सैलाब
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यकर्ता एवं आम जनता द्वारा उमड़े जन सैलाब ने बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के लिए यह साबित कर दिया कि उनके द्वारा किया गया विकास कार्य ही सवर्वोपरि है। जो नेता जनता का विकास करेगा जनता उसी को चुनेगी। जनता द्वारा कहा गया मंत्री महेश्वर हजारी जी को हमारा सहयोग और आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को मंत्री द्वारा जनता को बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने की, जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। सम्मेलन में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। पंडाल में हजारों हजार की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री महेश्वर हजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी और जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के कार्य किए गए हैं। आज यही कारण है कि हजारों हजार की संख्या में जनता खासतौर पर महिलाएं सम्मेलन में उपस्थित हुई हैं। मैंने पहले भी जन कल्याण के लिए कार्य किया है और आगे भी करता रहूंगा। मैं कभी जनता का भरोसा टूटने नहीं दूंगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंजू कुमारी, लोजपा आर अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, रालोमो के अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, हम के अध्यक्ष धीरज ठाकुर, जदयू नेता प्रो. तकी अख्तर, मधुरेंदु पाण्डेय, शकुंतला वर्मा, चितरंजन राय, रामदेव महतो, विजय सिंह, भाजपा नेता विमला देवी, भाजपा के विजय शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विजय शंकर ठाकुर आदि ने जनता को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने की और संचालन जदयू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा आर नेता राजकिशोर हजारी ने किया। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं