Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

अवैध संबंध में युवक की हत्या, डीएसपी ने किया खुलासा, एक महिला गिरफ्तार

अवैध संबंध में युवक की हत्या, डीएसपी ने किया खुलासा, एक महिला गिरफ्तार रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। कल्याणपुर/समस्तीपुर: बीते पांच सितंबर को ...

अवैध संबंध में युवक की हत्या, डीएसपी ने किया खुलासा, एक महिला गिरफ्तार


रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।


कल्याणपुर/समस्तीपुर: बीते पांच सितंबर को युवक की हत्या कर जामुन के पेड़ से लटकता हुआ शव पुलिस को बरामद हुआ था। इस मामले में डीएसपी सदर टू संजय कुमार ने बताया कि युवक का एक 18 वर्षीय युवती से अवैध संबंध था, वह लड़की से मिलने रात्रि बारह बजे उसके घर गया। इस बात की भनक परिवार वालों को लग गई।


इसके बाद उसकी हत्या कर उसे बेलसंडी गांव के चौड़ में हत्या अन्यत्र कर जामुन के पेड़ से लटका दिया गया था। पांच सितंबर को युवक की हत्या कर दी गयी थी। इसको लेकर एक गांव से चकमेहसी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी टू संजय कुमार ने बताया कि चकमहेसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत अंतर्गत एक चौर में जामुन के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बीते दिनों बरामद किया गया था। आगे बताया कि युवक का एक 18 वर्षीय युवती से अवैध संबंध था, वह लड़की से मिलने रात्रि बारह बजे उसके घर गया। इस बात की भनक परिवार वालों को लग गई। इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी हत्या कर उसे बेलसंडी गांव के चौड़ में हत्या अन्यत्र कर जामुन के पेड़ से लटका दिया गया था।


डीएसपी ने आगे कहा कि जांच में पता चला कि मृतक युवक का महिला की पुत्री से अवैध प्रेम संबंध था। इसी कारण महिला ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया पंचायत के वार्ड 9 बकेनिया टोला निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह नागेंद्र महतो के पुत्र था। शव मिलने की घटना 6 सितंबर को हुई थी।


वहीं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इस हत्या में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close