प्रोपर्टी डीलर रामबाबु राय की गोली मार कर हत्या रिपोर्ट: पी. सी. सिंह। सीतामढ़ी: जिले में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। यह घटना...
प्रोपर्टी डीलर रामबाबु राय की गोली मार कर हत्या
रिपोर्ट: पी. सी. सिंह।
सीतामढ़ी: जिले में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा गांव की है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर रामबाबु राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आपको बता दें कि मृतक रामबाबु राय का भी अपराधिक इतिहास रहा है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।



कोई टिप्पणी नहीं