लोकसभा चुनाव 2024: राजद की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आनंदपुर में आहूत की गई रिपोर्ट: टींकू कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर...
लोकसभा चुनाव 2024: राजद की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आनंदपुर में आहूत की गई
रिपोर्ट: टींकू कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत आज दिनांक 30.04.2024 को राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रईस अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में आनंदपुर में आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य कारण समस्तीपुर लोकसभा चुनाव के कांग्रेस के प्रत्याशी सन्नी हजारी द्वारा एवं चुनाव संचालन कर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय जनता दल को उपेक्षित किया जाना, हायाघाट राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाना और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ महागठबंधन के प्रत्याशी का लगाव एवं चुनाव की प्रक्रिया के कार्यक्रम की बागडोर उसके हाथों में दिया जाने से हायाघाट राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में निराशा एवं चिंता का प्रश्न उत्पन्न हो रहा है।
अब बात करते हैं आगे की तो क्योंकि ठीक तरीके से चुनाव नहीं लड़ा गया तो चुनाव का परिणाम विपरीत हो सकता है, इसलिए चुनाव की जो भी स्थिति और परिस्थिति उसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के सिर्ष नेतृत्व को देकर हम लोग स्थिति स्पष्ट करने का काम करेंगे। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक कर या फैसला लिया गया कि इन सभी घटना क्रम की जानकारी हम लोग अपने राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे ताकि आने वाले समय में विपरीत परिणाम होने पर इसकी जवाब दे ही राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं पर नहीं हो, आगे राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यह देखा जा रहा है कि चुनाव का तरीका ठीक एवं स्थिति सामान्य नहीं हुई और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं चुनाव का कार्यभार नहीं सोपा गया तो सभी कार्यकर्ताओं द्वारा फैसला लिया गया है कि हम लोग संवैधानिक तरीके से राष्ट्रीय जनता दल के मान सम्मान और स्वयं के मान सम्मान के लिए अपना अपना राष्ट्रीय जनता दल के संविधान के हिसाब से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र एवं आजाद हैं।
इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता रईस अहमद सिद्दीकी, प्राण रंजन मिश्रा, रामबाबू लाल देव, हरे राम लाल देव, गुलाम हैदर, विद्या नाथ यादव, महेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, कमलेश्वर यादव, विष्णु महतो, दीपक कुमार यादव, मुकेश कुमार दास, पप्पू कुमार यादव, सुरेंद्र दास, मोहम्मद सद्दाम, विजय कुमार यादव, सुरेश यादव इत्यादि के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं