Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: रोड शो में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

लोकसभा चुनाव 2024: रोड शो में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद। समस...

लोकसभा चुनाव 2024: रोड शो में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद।
समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड में चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी । हेलीकॉप्टर के पहुंचते हीं लोगों का हुजूम उमर पड़ा। गौरतलब हो कि समस्तीपुर में आसन लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होना है। इसको लेकर आज चुनाव के प्रचार प्रसार का अंतिम दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में इलमासनगर बीके कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
जहां उपस्थित स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, पूर्व उप प्रमुख शंकर महतो, संजीव कुमार सिंह, विकाश कुमार, अजय कुशवाहा, मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सहित अन्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी नेता अपने अपने वाहन पर सवार होकर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इलमासनगर से मुख्य सड़क मार्ग होते हुए खानपुर पहुंचे। जहां लोगों ने शांभवी चौधरी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए अपने नेता का भव्य स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं

 
close