Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: कुशेश्वर स्थान विधानसभा में अशोक यादव ने चुनाव प्रचार करते हुए कही ये बातें...

लोकसभा चुनाव 2024: कुशेश्वर स्थान विधानसभा में अशोक यादव ने चुनाव प्रचार करते हुए कही ये बातें... रिपोर्ट: एस. भारती। समस्तीपुर:  लोकसभा संस...

लोकसभा चुनाव 2024: कुशेश्वर स्थान विधानसभा में अशोक यादव ने चुनाव प्रचार करते हुए कही ये बातें...

रिपोर्ट: एस. भारती।
समस्तीपुर:  लोकसभा संसदीय सुरक्षित क्षेत्र अन्तर्गत कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में चिगरी सिमराहा पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव ने  इण्डिया गठबंधन से कॉग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के पक्ष में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र  की जनता एनडीए गठबंधन को नकारते हुए इण्डिया गठबंधन के साथ होकर इण्डिया गठबंधन के पक्ष में लहर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव बाद यदि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनती है तो देश के सभी महिलाओं के खाते में सलाना एक लाख रुपये इण्डिया गठबंधन सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में दिया जायेगा। तीस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी। गैस सिलेंडर का दाम कम करके 500 रूपये तक किया जायेगा। बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाया जायेगा। पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव ने कहा कि 2014 के बाद जब जब देश में लोकसभा का चुनाव हुआ है तब तब मोदी सरकार एक के बाद एक जुमला बनाकर मतदाताओं के बीच जुमला परोसकर देश के भोली भाली जनता को जुमले की बातों में लपेट कर वोट एकत्रित कर सत्ता पर काबिज होते रहे हैं,और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता के कुर्सी पर बैठते ही देश की जनता से किया वादा को दरकिनार कर अपने पूंजीपतियों दोस्तों को देश का कर्ज माफ कर अमीर बनाने में ही रहे हैं। उन्होंने एनडीए सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपने पिछले चुनाव में वादा किया था कि यदि मोदी की सरकार बनती है तो हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये दिया जायेगा, कहां है गरीब के खाते में 15 लाख रुपये? जबाब दें? एनडीए सरकार? वहीं मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था कहां है युवाओं का 2 करोड़ सरकारी नौकरी? जबाब दें एनडीए सरकार? अब 2024 का चुनाव चल रहा है तो एनडीए के लोग कहते फिरते हैं कि अबकी बार एनडीए की सरकार बनेगी तो अगले पाँच सालों तक गरीबों को मुफ्त में अनाज मिलते रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों की उत्थान की बात न करके गरीबों को गरीब बनाने का ही बात करते जा रहे हैं। 
उन्होंने मोदी सरकार से कई सवाल करते हुए कहा कि मोदी जी देश के गरीबों को तो 10 साल तक गरीब बनाकर रखें ही है अब और कितने दिनों तक देश के गरीबों को गरीब बनाकर रखेंगे पुछता है देश की जनता? मोदी सरकार जबाब दें? उन्होंने कहा मोदी सरकार ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करूंगा, क्या आपने किसानों की आय दोगुनी किया? जबाब दें मोदी सरकार? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास प्रधानमंत्री आवास का पक्का का मकान होगा, क्या आपने हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास का पक्का मकान दिया? जबाब दें मोदी सरकार? 
वहीं अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के इस चुनाव में जनता से किया वादा को न बताकर चुनावी सभा में इधर उधर की बातें बनाकर नया जुमला तैयार कर देश की जनता को गुमराह कर वोट एकत्रित करने की जुगाड़ में नये नये जुमला को परोस रहे हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में देश की जनता एनडीए गठबंधन के मोदी सरकार के जुमला में फसने वाले नहीं है। देश की जनता स्वावलम्बी जिन्दगी के लिए कृषि, रोजी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी नौकरी आदि विकास के लिए देश की जनता इण्डिया गठबंधन के साथ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में इण्डिया गठबंधन लोग सभी समुदाय के लोगों से अपील करते हैं कि इण्डिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को समस्तीपुर लोकसभा से जीत सुनिश्चित कराने के लिए आप सभी बुथ स्तर पर उत्साह और जोश के साथ आने वाले 13 मई के दिन होने वाले चौथा चरण के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें। अशोक यादव ने कहा कि इस बार की चुनाव में हवा की रूख बदला हुआ है। देश तरक्की के लिए लोग इण्डिया गठबंधन के साथ आते जा रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा इस बार एक नया इतिहास लिखने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close