Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

लोकसभा चुनाव 2024: मोरवा विधायक रणविजय साहू भाकपा माले, कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ चलाया चुनावी अभियान

लोकसभा चुनाव 2024: मोरवा विधायक रणविजय साहू भाकपा माले, कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ चलाया चुनावी अभियान रिपोर्ट: एस. भारती। समस्तीपुर...

लोकसभा चुनाव 2024: मोरवा विधायक रणविजय साहू भाकपा माले, कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ चलाया चुनावी अभियान

रिपोर्ट: एस. भारती।
समस्तीपुर : मोरवा विधानसभा के राजद विधायक रणविजय साहू ने इण्डिया गठबंधन के भाकपा माले, भाकपा, कांग्रेस, राजद कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी में सघन जनसंपर्क चुनावी अभियान चलाकर मतदाताओं से उजियारपुर के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता एवं समस्तीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि आप सभी 13 मई को इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में ईवीएम मशीन पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। विधायक रणविजय साहू के साथ सब्जी मंडी चौराहा से कार्यकर्ता झंडे, पर्चा लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जो सब्जी आरत का भ्रमण करते हुए नेशनल हाईवे चौक पहुंचकर चुनावी अभियान संक्षिप्त सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन राजद नेता सह पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने किया। सभा को भाकपा के रामप्रीत पासवान, मो० इस्माईल, रामबृक्ष राय,  राज्य के गुलाब सिंह, भाकपा माले के मनोज कुमार सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, रतन सिंह, राजाराम  मोहन राय, सरपंच वीरचंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक ई० सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राहूल राय आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
वहीं विधायक रणविजय साहू ने लोगों को बताया कि इंडिया गठबंधन के सरकार बनते ही 2 सौ यूनिट बिजली नि: शुल्क देने, 5 सौ रुपये में रसोई गैस देने, गरीब महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर 1 लाख रुपये देने, आनर्स पास करने वाले को 1 लाख रुपए देने, प्रति यूनिट 10 किलो अनाज देने, किसान का लोन माफ करने, फसलों पर एमएसपी लागू करने की तत्काल व्यवस्था की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close