तीसरी सोमवारी को जगह-जगह शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न...
तीसरी सोमवारी को जगह-जगह शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालय में श्रद्धालुओं ने तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक किया। जटमलपुर स्थित बाबा तिलकेश्वर नाथ के मंदिर में कांवरियों ने गंगा घाट से जल लाकर जलाभिषेक किया। वहीं दूसरी ओर मनोकामना मंदिर बिरसिंहपुर में भी काफी संख्या में जलाभिषेक करते हुए भीड़ देखी गई। वहीं वासुदेवपुर, मधुरापुर टारा, अजना, मंजिल मुबारक, छठियारी पोखर आदि शिवालय में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।
कोई टिप्पणी नहीं