Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा मनाया उल्लासपूर्ण 'सावन महोत्सव'

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा मनाया उल्लासपूर्ण 'सावन महोत्सव' रिपोर्ट: रंजीत डे। पटना: सावन की झूमती फ...

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा मनाया उल्लासपूर्ण 'सावन महोत्सव'

रिपोर्ट: रंजीत डे।

पटना: सावन की झूमती फुहारों और हरियाली से सराबोर वातावरण में, रोटरी क्लब ऑफ पटना के सदस्यों ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ 'सावन महोत्सव' का आयोजन किया। जैसे ही मेंहदी रचे हाथों की खुशबू और चूड़ियों की खनक गूंजने लगी, वैसे ही पूरे क्लब परिसर में उल्लास और उत्सव का रंग चढ़ गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में रिमझिम बारिश के बीच क्लब के सदस्यों ने सावन के गीतों पर झूमते हुए, सावन के आगमन का स्वागत किया। कार्यक्रम की खास बात रही दो जजों की उपस्थिति, जिन्होंने पूरे आयोजन को ऊर्जावान और प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया। सदस्यों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सभी ने पूरे जोश और आनंद के साथ भाग लिया।

महोत्सव की शोभा बनी ‘राधा’ के रूप में शायशा और ‘कृष्ण’ बने आरव किशन की सुंदर झांकी, जिसमें राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। बाल कलाकार पुलकित के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया और यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन गई।

सदस्य युगलों ने भी विभिन्न गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों और सुंदर परिधानों के आधार पर 'सावन किंग' और 'सावन क्वीन' का चयन किया गया। इस वर्ष 'सावन किंग' के खिताब से विशाल कुमार को नवाजा गया, वहीं 'सावन क्वीन' का ताज अनुभा को प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका  डॉ गीता जैन एवं डॉ अर्चना वर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशाल कुमार और डॉ. अमित राम के सुरों ने पूरे वातावरण को संगीतमय कर दिया और उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रोटरी क्लब ऑफ पटना द्वारा आयोजित यह 'सावन महोत्सव' ना केवल सांस्कृतिक उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि सभी को एक साथ जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

पारिवारिक परम्परा को मानते हुए पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित सदस्य को सावन की बधाई देते हुए अध्यक्ष रश्मि  कुमारी ने महिला सदस्यों को हरी हरी चूड़ी भेट स्वरुप दिया। एमपी जैन ने बताया कि सचिव मंजूषा के साथ अजय झुनझुनवाला, रवि सिन्हा, अंजु शर्मा, श्रुति राम  इत्यादि शामिल कार्यक्रम में हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close