Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

आर्म्स एवं कारतूस के व्यापार करने वाले एवं सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले महाकाल गैंग का पर्दाफाश

आर्म्स एवं कारतूस के व्यापार करने वाले एवं सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले महाकाल गैंग का पर्दाफाश रिपोर्ट: रंजीत डे। पटना: दिना...

आर्म्स एवं कारतूस के व्यापार करने वाले एवं सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले महाकाल गैंग का पर्दाफाश

रिपोर्ट: रंजीत डे।

पटना: दिनांक-25.08.25 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बिहटा एवं मनेर थाना क्षेत्र में महाकाल गैंग के सदस्य अवैध तरिके से हथियार तथा कारतूस की तस्करी करते है तथा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रिल्स बनाकर समाज में भय और दबदबा कायम करते है।

उपरोक्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें DIU टीम, थानाध्यक्ष बिहटा, थानाध्यक्ष IIT अम्हारा एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

छापामारी के क्रम में गैंग के सदस्य बिहटा थाना के घोड़ाटाप निवासी स्व० रामकृपाल सिंह के पुत्र हरेराम सिंह व भूखन सिंह के पुत्र विनीत कुमार के घर से भारी मात्रा में हथियार, जिन्दा कारतूस एवं नकद रूपये बरामद कर उक्त दोनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ में बिहटा थाना काण्ड सं0-674/25, दिनांक-26.08.25, धारा-25 (1-बी) ए /25(9)/26(ii)/35 शस्त्र अधि० दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी के अलावे इस गैंग के सदस्य सोनू कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार एवं अभिषेक कुमार है। जिसमें सोनु कुमार एवं सुमीत कुमार को 80 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर पूर्व में बिहटा थाना काण्ड सं0-561/25,  दिनांक-13.07.25, धारा-111 भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधि० में जेल भेजा जा चूका है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नामः-

01. बिहटा थाना के घोड़ाटाप निवासी स्व० रामकृपाल सिंह के पुत्र हरेराम सिंह

02. बिहटा थाना के घोड़ाटाप निवासी भूखन सिंह के पुत्र विनीत कुमार

कुल बरामदगीः-

01. राईफल- 02

02. राईफल जैसा अन्य गन- 01

03. रिवॉल्वर- 01

04. 12 बोर का जिंदा कारतूस- 131

05. 315 बोर का जिंदा कारतूस 340

06. 7.65 MM का जिंदा कारतूस

07. 32 बोर का जिन्दा कारतूस-19

08. नकद राशि- 5,07400/- (पाँच लाख सात हजार चार सौ)

09. मोबाईल- 03

10. सिलिंग- 03

11. बट कभर -03

विनीत कुमार का अपराधिक इतिहासः-

बिहटा थाना काण्ड सं0-311/23. दिनांक-26.03.23, धारा-399/402, 414 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधि०।

छापामारी दलः-

01. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, बिहटा थाना।

02. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार, IIT अमहारा थाना।

03. पु०अ०नि० चंदन कुमार सहनी, बिहटा थाना।

04. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार-2, बिहटा थाना।

05. पु०अ०नि० राजू कुमार सिंह, बिहटा थाना।

06. परि० पु०अ०नि० मो० अली शेख, बिहटा थाना।

07. परि०पु०अ०नि० भावना कुमारी, बिहटा थाना।

08. परि०पु०अ०नि० सुजीत कुमार, बिहटा थाना।

09. परि० पृ०अ०नि० श्वेता भारती, बिहटा थाना।

10. स०अ०नि० द्वारिका जी दुबे, बिहटा थाना।

11. नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय के DIU टीम।

12. सि0/120 जयशंकर कुमार, अमहारा थाना

कोई टिप्पणी नहीं

 
close