Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

पूसा बाजार में नल जल बंद रहने को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर किया घंटों प्रदर्शन...

पूसा बाजार में नल जल बंद रहने को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर किया घंटों प्रदर्शन... पुलिस प्रशासन के जाने के तुरंत बाद अनुरक्षण तुरंत बंद कर द...

पूसा बाजार में नल जल बंद रहने को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर किया घंटों प्रदर्शन...

पुलिस प्रशासन के जाने के तुरंत बाद अनुरक्षण तुरंत बंद कर दिया नल जल का पेयजल, प्रखंड प्रशासन सब कुछ जानते हुए बैठे हुए मौन :- अमित

रिपोर्टः ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुरः पूसा प्रखंड के महमदा पंचायत के वार्ड 12 में बीते एक सप्ताह से नल जल का पेयजल बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। जिससे आक्रोशित होकर वार्ड के ग्रामीणों ने पूसा से ढोली मुख्य मार्ग के पूसा बाजार के समीप सड़क जाम कर आक्रोश प्रकट करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि नल जल बंद रहने से वार्ड के लोगों को पेयजल की काफी परेशानी थी। पेयजल नहीं मिलने से लोगो को पीने की पानी की समस्या हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों सड़क पर उतर कर विरोध प्रकट करने लगे। सड़क जाम में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार और भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार भी पहुंचे और नल जल बंद रहने को लेकर प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन से नल जल शुरू कराने की मांग की। 

सड़क जाम की सूचना पर पूसा थाने के एएसआई सुधांशु कुमार ने पहुंचकर लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। वही अनुरक्षण व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राज कुमार सुरज से बात कर पानी चालू कराया। जिसके बाद सड़क जाम ग्रामीणों ने हटा दिया। हालाकि कुछ मिनट बाद जाम हटाने के तुरंत बाद अनुरक्षण द्वारा फिर पानी बंद कर दिया गया। जिसके लेकर माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि अनुरक्षण जानबूझकर इस तरह के रवैया अपना रहे है, और प्रखंड प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन बैठे हुए हैं, इसके खिलाफ भाकपा माले जोरदार आंदोलन करेगा। 

मौके पर माले शाखा सचिव उषा देवी, वार्ड-12 सदस्य प्रतिनिधि त्रिभुवन पासवान, रीता देवी, सोनी कुमारी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, अंजली देवी, पुष्पांजलि कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, दीपक पासवान, सोनू पासवान, अदित्य कुमार, हरिलाल पासवान, अशर्फी, सुनीता देवी, मंजू देवी, सोनी कुमारी, रेखा देवी, सहित दर्जनों ग्रामीणों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close