Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

बिहार की संस्कृति और समृद्धि को संवारने का प्रयास है लक्ष्मी-स्वरूपा मां जानकी तीर्थस्थल का विकास : विजय कुमार सिन्हा

बिहार की संस्कृति और समृद्धि को संवारने का प्रयास है लक्ष्मी-स्वरूपा मां जानकी तीर्थस्थल का विकास: विजय कुमार सिन्हा मां जानकी मंदिर बनेगा प...

बिहार की संस्कृति और समृद्धि को संवारने का प्रयास है लक्ष्मी-स्वरूपा मां जानकी तीर्थस्थल का विकास: विजय कुमार सिन्हा

मां जानकी मंदिर बनेगा परम्परा और पर्यटन का शक्ति केंद्र: विजय कुमार सिन्हा 

पीएम और सीएम के विरासत के साथ विकास की सोच का प्रतिबिंब बनेगा माँ जानकी मंदिर: विजय कुमार सिन्हा

यह केवल मंदिर का शिलान्यास नहीं नए बिहार की नई ऊर्जा और विकास का शंखनाद है: विजय कुमार सिन्हा

आध्यात्मिक और आर्थिक विकास के दोहरे लक्ष्य को साधने में जुटी डबल इंजन सरकार: विजय कुमार सिन्हा

रिपोर्ट: रंजीत डे।

सीतामढ़ी: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम अवस्थित मां जानकी मंदिर के पुनर्निर्माण के शिलान्यास एवं भूमिपूजन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों से केवल मां जानकी मंदिर कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास नहीं हुआ है बल्कि यह नए बिहार के नए युग का शंखनाद है। जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विरासत के साथ विकास की सोच की सच्ची तस्वीर दिखाई देगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि 882 करोड़ रुपए की मां जानकी मंदिर पुनरुद्धार परियोजना केवल मंदिर निर्माण का आरंभ नहीं, बिहार की सनातन संस्कृति, श्रद्धा और समृद्धि का एकीकृत प्रयास है। मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की इस परियोजना में मंदिर परकोटा का निर्माण, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, ऑडिटोरियम, यात्री अतिथि गृह, माता जानकी कुंड घाट, भंडारा स्थल, मंदिर प्रवेश द्वार और जन सुविधाओं का समेकित विकास शामिल है।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में श्रीराम मंदिर नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर को स्वर्णाभूषित ( अभी जारी) करने जैसे अभूतपूर्व काम हुए हैं। उसी कड़ी में मां जानकी तीर्थस्थल का भी समग्र विकास किया जा रहा है। ये काम देश के आध्यात्मिक विकास के साथ आर्थिक विकास के दोहरे लक्ष्य को साधने वाले हैं। इससे परम्परा और पर्यटन दोनों को खासी गति मिल रही है। सही मायने में यही रामराज्य की हमारी सनातन संकल्पना है।

श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार किसी एक व्यक्ति और परिवार के विकास को ध्यान में रखकर निर्णय नहीं लेती। हमारे पीएम और सीएम दोनों पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानकर सबके विकास के लिए कदम उठाते हैं। केवल पिछले 6 दौरों में प्रधानमंत्री जी ने बिहार को करीब 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। जिनमें रेल, सड़क, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, हवाई यातायात, केंद्रीय विद्यालय और 8 नए मेडिकल कॉलेज जैसी निर्णायक परियोजनाएं शामिल हैं। हमारी केंद्र और राज्य की सरकारें कहने में नहीं करने में विश्वास रखती हैं। हमारा नेतृत्व नारे गढ़ने पर नहीं बल्कि नतीजे देने वाली नीतियों पर काम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close