Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

शादी शुदा महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी

शादी शुदा महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद। समस्तीपुर: एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी ज...

शादी शुदा महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर: एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। युवती की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार गांव निवासी नीरज राय की 19 वर्षीय पत्नी शशि कुमारी के रूप हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर मसलन चक वार्ड संख्या 19 मोहल्ला का है। घटना के संबंध में मृतका के पिता उमेश महतो ने बताया कि उसकी बेटी शशि ने दो महीना पहले ही ताजपुर के रहने वाले नीरज राय से प्रेम विवाह (शादी) कर ली थी। एक महीना पहले वह वापस लौटी थी। उन्होंने अपनी रजा मंदी भी दे दी थी। उन्होंने बताया कि रात में उनका दामाद नीरज आया हुआ था वह यहां रुके भी थे, दोनों में रात क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं। सुबह अचानक ही उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर के अंदर पंखे से लटक रही है। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता ने लव मैरिज शादी की थी। दोनों पति पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close