विभिन्न कांडों में 2 को गिरफ्तार कर भेजा जेल रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना पुल...
विभिन्न कांडों में 2 को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना पुलिस ने विभिन्न जगह छापेमारी कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के सखौरा पेट्रोल पंप लूटकांड के प्राथमिकी अभियुक्त मदनपुर निवासी शिव नारायण शर्मा के पुत्र ओम प्रकाश शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर एस आई सब्बिर खान के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर एएसआई अतुल कुमार मंडल द्वारा हजपुरवा गांव निवासी बुद्धुदेव महतो के पुत्र रंजीत महतो को पिक्कड़ी में गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तारियों को रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं