2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में चकमेहसी पुलिस ने गुप्त...
2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विद्युत अधिनियम के तहत 2 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के डरोरी ग्राम निवासी रामेश्वर दास के पुत्र खुशी दास व सुखदेव दास के पुत्र लक्ष्मण दास को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों गिरफ्तारियों को गुरुवार के दिन जेल भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं