Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

कल्याणपुर विधानसभा के मंडलों में बूथ सर्वेक्षण और तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठक

कल्याणपुर विधानसभा के मंडलों में बूथ सर्वेक्षण और तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठकें रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्या...

कल्याणपुर विधानसभा के मंडलों में बूथ सर्वेक्षण और तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठकें

रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा के दक्षिणी मंडल कार्यालय में बूथ सर्वेक्षण और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा मानने का विचार विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया संचालन मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया। मौके पर जिला से आए जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का काम करेंगे और आजादी का महोत्सव मनाएंगे। मौके पर मंडल प्रभारी विजय पांडे, पूर्व विधानसभा संयोजक इंद्रमणि सिंह गुड्डू, विधानसभा विस्तारक संजय सिंह, राजा सहनी, सुधीर साहनी, किशन देव ठाकुर, पप्पू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर चकमेंहंसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को सुशील मालाकार ने संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। उत्तरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ सर्वेक्षण हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लिया। मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close