मदनपुर गांव में हुए गोलीकांड के अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चक...
मदनपुर गांव में हुए गोलीकांड के अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से विगत 20.07.2025 को मदनपुर गांव में हुए गोलीकांड के प्राथमिकी अभियुक्त को मंडल कारा समस्तीपुर के निकट से एस आई अन्नु सिंह ने गिरफ्तार किया। जिन्हें जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना अंतर्गत में रतवारा ग्राम निवासी राम विनोद ठाकुर के पुत्र विवेक कुमार उर्फ विवेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद आरोपी अभियुक्त फरार हो गया था। आज इसके विषय में गुप्त सूचना मिली कि मंडल कारा के समीप इसे देखा गया है। सूचना के आधार पर इसे मंडल कारा समस्तीपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया। अग्रसर कार्रवाई जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं