Page Nav

HIDE

Breaking News

latest


आवश्यक सूचना:-  न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट बनवाने के लिय इस नंबर 9411066100 पर संपर्क करें और बनवाएँ आपना मनपसंद वेबसाइट कई फीचर के साथ पहले डेमो देखें फिर बनवाएँ 

जेल परिसर में एसडीएम के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

जेल परिसर में एसडीएम के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद। समस्तीपुर: अनु...

जेल परिसर में एसडीएम के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

रिपोर्ट: अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक टीम के साथ मंडल कारा, समस्तीपुर में संयुक्त रूप से एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री की मौजूदगी की जाँच करना था। अभियान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल के विभिन्न वॉर्डों, बैरकों, शौचालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की गहन तलाशी ली। तलाशी प्रक्रिया के दौरान सभी कैदियों एवं जेल कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे अभियान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। तलाशी के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई, जो जेल प्रशासन की सतर्कता एवं प्रभावी नियंत्रण व्यवस्था का प्रमाण है। अभियान के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने जेल अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

यह छापामारी अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ, जिससे यह संदेश गया कि प्रशासन जेल परिसर की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं

 
close